फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में नहीं थम रहा अपराध, अब बदमाशों ने की चौकीदार की निर्मम हत्या

Wed, 29 Jul 2020 03:04 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिराथू
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

बदमाशों ने प्रयागराज के दोआबा में अब कानून व्यवस्था को चुनौती देना शुरू कर दिया है। गुरुवार रात कोखराज में हुए डबल मर्डर का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और सोमवार रात सैनी कोतवाली से महज 400 मीटर की दूरी पर कृषि फार्म के चौकीदार की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। वारदात के कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

सैनी कोतवाली के सामने सरकारी कृषि फार्म है। इसमें इलाके के ही चक सैनी गांव का सुरेश पटेल (59) चौकीदार था। सोमवार रात घर से खाना खाकर आने के बाद सुरेश कृषि फार्म में सो गया। 
विज्ञापन


सुबह फार्म की ओर गए लोगों ने देखा तो सुरेश की चारपाई पर खून से लथपथ लाश पड़ी थी। हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनंदन, एएसपी समर बहादुर फिंगर प्रिंट यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। ग्रामीण का सिर व चेहरा कूचा गया था। पास में ही कई ईंटें और एक डंडा पड़ा था। माना जा रहा है कि ईंट और डंडे से सिर-चेहरे पर वार करके उसकी हत्या की गई है। 

मृतक के बेटे नथन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं वारदात के कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। 

सीओ ने बताया हत्या मृतक सुरेश पटेल के साथ में काम करने वाला चौकीदार छोटेलाल ने की थी। सोमवार की रात दोनों ने नलकूप पर साथ में शराब पी थी। इस दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद पर आरोपी छोटेलाल ने सुरेश के सिर पर ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें