फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन जयंती पर आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
Agrasen Jayanti - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
अग्रसेन जयंती समारोह पर प्रतियोगिताओं में 437 शामिल
विज्ञापन

प्रयागराज। अग्रवाल समाज, अग्रवाल युवा मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के तहत रविवार से चीनी धर्मशाला में विभिन्न प्रतियोगिताएं आरंभ हुईं। महिलाओं ने गणेश एवं अग्रसेन वंदना प्रस्तुत की।
इसी के साथ तीन वर्गों में चित्रकला, पोस्टर, छतरी सजावट, दो वर्गों में स्वस्थ शिशु, बुके सजावट, ज्वेलरी मेकिंग, मेंहदी एवं पाककला प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 437 प्रतिभागी शामिल हुए। विजेताओं को अशोक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल ने जबकि सभी प्रतिभागियों को दीपक एजेंसीज की ओर से पुरस्कृत किया गया। संयोजन पीयूष रंजन अग्रवाल, अध्यक्षता डॉ.नीरज अग्रवाल, स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कीर्तिका अग्रवाल और संचालन सलोनी अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो रहे विजेता
चित्रकला प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में क्रमश:अंशिमा अग्रवाल, अशिमा मित्तल, दृष्टि अग्रवाल प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी मित्तल, छतरी सजावट में सोनाली मित्तल, बुके सजावट में प्रियांशी अग्रवाल प्रथम रहीं। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में देवांशी अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल अव्वल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें