परिजनों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची लेकिन घंटों जांच पड़ताल के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं मिला। उधर, पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसमें बताया कि बैग में नकदी के अलावा, मोबाइल, पैन कार्ड, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज थे। सिविल लाइंस पुलिस दूसरे दिन भी तलाश में लगी रही लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
कहां थे रात्रिगश्त पर तैनात पुलिसकर्मी?
घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं, ऐसे में बड़ा सवाल है कि इसके बावजूद घटना को अंजाम देकर बदमाश कैसे निकल भागे। सवाल यह भी है कि तमंचा-बम लेकर अपराधी आखिर कैसे बेखौफ होकर घूम रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही ताशकंद मार्ग पर आरएसएस कार्यालय के बगल स्थित ज्वाला देवी कॉलेज में बम फेंका गया था।