फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच धारा में नोटों की गड्डियां फेंकने के बाद वृद्ध ने गंगा में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

Thu, 17 Jun 2021 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन
संगम तट पर बृहस्पतिवार को एक अजीबो-गरीब घटना हुई। बृहस्पतिवार दोपहर में एक बुजुर्ग हजारों रुपये लेकर संगम तट पर पहुंचा। वहां पर उसने एक नाव में बैठकर सैर करनी की इच्छा जताई। इस पर नाविक बुजुर्ग को बैठाकर संगम की सैर पर चल दिया। कुछ दूर पहुंचते ही अचानक बुजुर्ग ने अपनी जेब से हजारों रुपये निकाला और उसे फाड़कर गंगा में फेंकने लगा।
विज्ञापन


उसकी इस हरकत से नाविक भी सकते में पड़ गया। जब तक नाविक कुछ समझ पाता बुजुर्ग ने नाव से संगम के गहरे पानी में छलांग लगा दी। इससे संगम तट पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह नाविकों की मशक्कत के बाद बुजुर्ग को संगम के गहरे पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी संतोष कुमार भारतीया चालक विनोद पाल के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्ग का नाम पता नहीं चल सका था। घटना से संगम तट के किनारे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें