फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : गंगा पुल के लोकार्पण के बाद इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा दारागंज स्टेशन

Fri, 29 Nov 2024 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अंग्रेजों के जमाने का दारागंज स्टेशन एक तरह से बांध पर बना है। मुख्य सड़क मार्ग से स्टेशन की ऊंचाई काफी ज्यादा है। 1899 और 1913 के दौरान बनारस से प्रयागराज के बीच बिछाई गई रेलवे लाइन के दौरान ही यह स्टेशन बनाया गया था।
विज्ञापन
दारागंज रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा किनारे दारागंज रेलवे स्टेशन चंद दिनों के बाद इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। क्योंकि, पूर्वोत्तर रेलवे ने गंगा पर नए रेल पुल को तैयार कर लिया है। 13 दिसंबर को पीएम मोदी का प्रयागराज आगमन प्रस्तावित है। वह महाकुंभ से जुड़े जिन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उसमें यह पुल भी शामिल है। इसके लोकार्पण होते ही दारागंज स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही हमेशा के लिए बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


अंग्रेजों के जमाने का दारागंज स्टेशन एक तरह से बांध पर बना है। मुख्य सड़क मार्ग से स्टेशन की ऊंचाई काफी ज्यादा है। 1899 और 1913 के दौरान बनारस से प्रयागराज के बीच बिछाई गई रेलवे लाइन के दौरान ही यह स्टेशन बनाया गया था। कुंभ मेला क्षेत्र के नजदीक होने से इसकी उपयोगिता काफी रही है। इस स्टेशन के तुरंत बाद ही पुराना रेल पुल है। कुछ वर्ष से वाराणसी से प्रयागराज के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। इसी वजह से गंगा पर रेलवे ने एक नया पुल बनाया है। दोहरीकरण वाले इस पुल पर अब रेलवे लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है।

विज्ञापन

कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से बनाए जा रहे दारागंज में पुराने रेल पुल से नया तकरीबन 120 मीटर दूर बनाया गया है। इसको परेड मैदान के रास्ते दारागंज रेलवे स्टेशन के आगे मिलाया गया है। ऐसे में पुल पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होते ही वाराणसी रूट से आने वाली ट्रेनें सीधे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएंगी। इससे दारागंज स्टेशन की उपयोगिता नहीं रह जाएगी।

अब पीएम गंगा पर बने इस पुल का लोकार्पण 13 दिसंबर को करेंगे। उनके लोकार्पण के बाद नए पुल पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे कोई भी ट्रेन दारागंज स्टेशन नहीं जाएगी। अभी दारागंज में सिर्फ मऊ मेमू व बनारस पैसेंजर का ही ठहराव है। स्टेशन बंद होने के बाद रेलवे के पास खाली भूमि पर एक छोटा रेल म्यूजियम और कॉम्प्लेक्स बनाया जा सकता है। इसका प्रारूप बनाया जा रहा है।

गंगा पर बने नए पुल पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होते ही दारागंज स्टेशन की उपयोगिता नहीं रह जाएगी। अगले माह नए गंगा पुल का लोकार्पण होना तय है। -अशोक कुमार,पीआरओ, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें