घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : संवाद।
पुलिस ने मृतक जितेंद्र दुबे का देर रात पोस्टमार्टम कराया। सुबह परिजन दोनों शवों को घर पर रखकर मांग मुआवजे की मांग पर अड़ गए हैं। शव कब्जे में लेने पहुंची पुलिस से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, मुआवजा के रूप में एक शस्त्र लाइसेंस, एक नौकरी, सड़क निर्माण, घर ध्वस्तीकरण आदि मांग पर परिवार के लोग अड़े हैं। मौके पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत व एडीएम फाइनेंस, एसीपी फूलपुर, एसीपी हंडिया समेत कई थाने की फोर्स पीएससी बल मौजूद रही।
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
हत्या के प्रयास का पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला कजरीगढ़ गांव में हुई मारपीट में दस व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित दिलीप कुमार दुबे की तहरीर पर पुलिस रवि शंकर यादव, ध्रुव शंकर, रतन सिंह, लव कुश, राम अभिलाष, धारा सिंह, कुलदीप, विकास यादव, चिंतामणि, विपिन यादव व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पांच लोगों को पुलिस भेज चुकी है जेल
उतरांव पुलिस ने मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक पक्ष के सुनील कुमार, ध्रुव शंकर, रवि शंकर पुत्रगण राम अभिलाष और धारा सिंह व विकास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।