प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्जी मंडी क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। यहां से कानपुर बरात गई थी। वापस लौटते समय एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।
प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्जी मंडी क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। यहां से कानपुर बरात गई थी। वापस लौटते समय एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। राहुल केसरवानी खुल्दाबाद सब्जी मंडी मोहल्ले का रहने वाला था। घटना के बाद से ही मोहल्ले में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। शादी वाले घर में भी मातम पसरा हुआ है। रोने और बिलखने की आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
प्रयागराज के सब्जी मंडी खुल्दाबाद से स्कार्पियो गाड़ी से नौ लोग कानपुर के मोतीझील वाल्मीकि आश्रम में सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार सुबह वापस लौटते समय कानपुर प्रयागराज हाईवे पर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास स्कार्पियो का टायर फटने से गाड़ी पानी भरे तालाब में घुस गई। पानी भरने के कारण चार लोगों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस ने पांच लोगों को सकुशल बचा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में जिनकी मौत हुई है उसमें साहिल गुप्ता (26), शिवम साहू (28), रितेश सोनकर (28) और राहुल केसरवानी (25) शामिल हैं। जबकि चालक राहुल कुमार, महेश, अमित, सुमित और नीरज को समय रहते बचा लिया गया।