बिहार के रण के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद चिर परिचित अंदाज में ममता पर निशाना साध रहे हैं। केशव तीन दिनों से बंगाल की गलियों में ममता सरकार की जड़ें हिलाने में जुटे हैं।
बिहार के रण के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद चिर परिचित अंदाज में ममता पर निशाना साध रहे हैं। केशव तीन दिनों से बंगाल की गलियों में ममता सरकार की जड़ें हिलाने में जुटे हैं। वहां उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कोलकाता की हरीश मुखर्जी रोड (जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के करीब है) पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए चुनावी समीकरणों को धार दी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कोलकाता में तेली साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ लंबी बैठक की। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता भी रहे। इसके अलावा उन्होंने ओबीसी मोर्चा के प्रवासी पदाधिकारियों के साथ गुप्त मंत्रणा कर पिछड़ा वर्ग के वोटों को भाजपा के पाले में लाने की योजना तैयार की है।
चुनावी भागदौड़ के बीच केशव प्रसाद कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए और बंगाल की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने दक्षिण नादिया के चकदहा में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का सीधा आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि वह 13 मार्च तक बंगाल में ही रहेंगे। भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में डिप्टी सीएम की संगठनात्मक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही थी।