फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम में आरती के बाद संतों के साथ ही रात्रि भोज करेंगे शाह

Mon, 23 Jul 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
rahul-amit
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 27 जुलाई के आगमन को लेकर भाजपाई खासे उत्साहित है। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान हुए रोड शो के बाद पहली बार अमित शाह इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। यहां सिद्ध बाबा मौजगिरी मंदिर में भगवान दत्तात्रेय एवं भृगु ऋषि द्वारा स्थापित शिवलिंग का दर्शन पूजन और श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के योग ध्यान केंद्र का शिलान्यास और मौजगिरी घाट का उन्हें उद्घाटन करना है। इसके लिए जूना अखाड़ा की ओर से आमंत्रण पत्र भी अब गणमान्य लोगों को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

आमंत्रण पत्र के हिसाब से अमित शाह मौजगिरी मंदिर घाट का उद्घाटन एवं ध्यान केंद्र का शिलान्यास शाम पांच बजे से छह बजे के बीच करेंगे। शाम 6.30 बजे से सात बजे तक वे त्रिवेणी संगम में पूजन आरती करेंगे। इसके बाद अक्षयवट वेणी माधव किला घाट पर देवी देवताओं की पूजन आरती शाम 7 बजे से 7.30 बजे के मध्य करेंगे। इसके बाद 7.30 से आठ बजे तक बांध स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर पर वह आरती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात आठ बजे से 8.30 बजे के मध्य मठ बाघम्बरी गद्दी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों से उनकी वार्ता होगी। इसके बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ मठ बाघम्बरी गद्दी में वे संतों के साथ भोजन करेंगे। रात्रि निवास वे इलाहाबाद में करेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी तक असमंजस बना हुआ है।

‘राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रोटोकाल अभी जारी नहीं हुआ है। अभी सिर्फ 27 जुलाई को ही उनके आगमन की जानकारी मिली है। पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत भी करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

00 अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भाजपा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें