फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ में आतंकी वारदात करने की धमकी, युवक ने इंस्टाग्राम पर की पोस्ट; आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया

Wed, 01 Jan 2025 02:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नसर पठान के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक युवक की तस्वीर लगी है। इस अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है। पोस्ट में एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही महाकुंभ में आतंकी वारदात करने की भी धमकी दी गई है। 
विज्ञापन
ganga mahakumbh - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट से महाकुंभ को लेकर आतंकी वारदात करने की धमकी दी गई है। साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नसर पठान के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक युवक की तस्वीर लगी है, जिसने कंधे पर बैग टांग रखा है। इस अकाउंट से दोपहर 3:14 पर एक पोस्ट किया गया है। पोस्ट में एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

इसके साथ ही महाकुंभ में आतंकी वारदात करने की भी धमकी दी गई है। युवक ने खुद को भवानीपुर, पूर्णिया (बिहार) का रहने वाला बताया है। मामले में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि साइबर थाना पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम अकाउंट यूजर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, एसएसपी कुंभ राजेश द्विवेदी का भी कहना है कि जांच शुरू हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले पीलीभीत में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों के एनकाउंटर के बाद आतंकी पन्नू ने महाकुंभ को लेकर धमकी दी थी। इस मामले में पीलीभीत पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें