फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टर्म परीक्षा, यूनिट टेस्ट देने बाद ही दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा

Tue, 06 Oct 2020 06:21 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
सीबीएसई स्कूलों में टर्म परीक्षा और यूनिट टेस्ट देने बाद ही छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जो छात्र ऑनलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, स्कूल उनकी दोबारा परीक्षा लेंगे। परीक्षा ऑफलाइन स्कूल में ली जाएगी। हर छात्र को प्रथम टर्म परीक्षा और यूनिट टेस्ट देना अनिवार्य होगा, बिना इसके छात्र का वार्षिक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तैयार नहीं हो सकेगा। बोर्ड की ओर से दो टर्म परीक्षा और दो यूनिट टेस्ट लिए जाते हैं। इन चारों परीक्षाओं में से दो में आए आए अच्छे अंक वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट में जुड़ते हैं।
विज्ञापन


पहले लॉकडाउन और उसके बाद कोरोना संक्रमण के तेज फैलाव को देखते हुए देश भर में सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे में स्कूलों की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार एवं स्कूल प्रबंधन के दावे के बाद भी देश भर में 40 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास से नहीं जुड़ पाए हैं। यह छात्र स्कूल की ओर से हुए यूनिट टेस्ट और फर्स्ट टर्म की परीक्षा में भी शामिल नहीं हो सके। सीबीएसई ने ऐसे सभी छात्रों की अलग से परीक्षा कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें