सपा विधायक के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग उनके बयान पर सहमति जता रहे हैं तो कुछ उनकी खिंचाई भी कर रहे हैं। संदेश प्रताप सिंह नाम के एक यूजर ने आरके वर्मा को टैग करके लिखा है कि अन्य धर्मो के बारे में आपकी बोलती बंद क्यों हो जाती है।
अमित तिवारी मोनू नाम के यूजर ने सपा विधायक को टैग करके लिखा कि तुलसीदासजी जातिवादी थे तो आप क्या हैं। रानीगंज की दरती पर जाति की राजनीति नहीं चलेगी। इसी तरह अन्य यूजरों ने भी सपा विधायक के ट्वीट पर आपत्ति जताई है तो कुछ ने सही ठहराया है।