फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बदमाशों ने भाई-बहन को लूटने के बाद महिला एमआर से छीनी नकदी, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा

Thu, 26 Dec 2024 04:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बहरिया के सराय मोहद्दी निवासी आयुष यादव अपनी बहन अंशु यादव के साथ मंगलवार देर शाम प्रयागराज से घर लौट रहा था। बहरिया बाजार से गांव के पास ई-रिक्शा से दोनों उतरे और पैदल घर की तरफ बढ़ रहे थे। इस बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और तमंचा सटाकर दोनों के मोबाइल और दो हजार रुपये छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
अदालत का आदेश - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात को जमकर तांडव किया। प्रयागराज से लौट रहे भाई-बहन को तमंचा सटाकर सराय मोहद्दी में बदमाशों ने नकदी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने इसी रास्ते से लौट रही एक महिला एमआर को निशाना बनाया। बदमाशों ने मुबारकपुर के पास स्कूटी सवार एमआर पर फायर कर दिया। जिससे वह स्कूटी सहित गिर गई तो आरोपी नकदी लेकर भागने लगे।

विज्ञापन


भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने लुटेरे को पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, चापड़, बांका, तीन मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। कार्रवाई के बाद पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया।

बहरिया के सराय मोहद्दी निवासी आयुष यादव अपनी बहन अंशु यादव के साथ मंगलवार देर शाम प्रयागराज से घर लौट रहा था। बहरिया बाजार से गांव के पास ई-रिक्शा से दोनों उतरे और पैदल घर की तरफ बढ़ रहे थे। इस बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और तमंचा सटाकर दोनों के मोबाइल और दो हजार रुपये छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन

तीनों बदमाश रज्जूपुर रोड से आगे निकल गए। बहरिया के मुबारकपुर निवासी विद्या सरोज एमआर का काम करती हैं। वह सिसई, कमला नगर, सिकंदरा, बहरिया, कहली, तेजपुर, दोनइया आदि बाजारों से दवा के पैसे वसूल कर उसी रास्ते से घर मुबारकपुर जा रही थीं। बाइक सवार बदमाशों ने विद्या सरोज का चार किलोमीटर तक पीछा किया और मुबारकपुर चौराहे से पहले तमंचे से फायरिंग कर ओवरटेक किया।

जिससे वह स्कूटी सहित गिर गईं और लुटेरे उनसे भी पांच हजार रुपये छीनकर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जिससे तीनों हड़बड़ाहट में बाइक से गिर गए। मौका पाकर दो बदमाश भागने में सफल हो गए, लेकिन एक को ग्रामीणों ने बाइक सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर बहरिया पुलिस मौके पहुंची और पकड़े गए अरोपी को थाने ले गई। तलाशी के दौरान एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस, एक चापड़, एक चाकू, तीन मोबाइल फोन और लूटी गई नकदी बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम अभिषेक उर्फ भोलू सिंह निवासी सादलपुर थाना मऊआइमा बताया।

दोनों फरार साथियों का नाम कुलदीप यादव उर्फ ननके उर्फ राजा निवासी सातनपुर, थाना बहरिया, रवि कुमार निवासी बादलपुर, थाना मऊआइमा बताया। अंशु यादव, आयुष यादव और विद्या सरोज की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना अध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया है। वहीं दोनों फरार अभियुक्त के घर पर दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें