फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बुजुर्ग महिला की हत्या कर कातिलों ने बाहर से लगा दिया ताला

Wed, 29 Jun 2022 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बड़ोखरा गांव की गुलाब कली 60 (पत्नी मीरू कुशवाहा) ने 15 वर्ष पूर्व जादीपुर में डेढ़ बीघा जमीन खरीदी थी। इसके बाद से ही वह यहां पर कच्चा मकान बनवाकर रहती थीं। इकलौता बेटा राजेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बड़ोखरा में ही रहता है।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरांव थाना क्षेत्र के जादीपुर गांव में बुजुर्ग महिला गुलाब कली की हत्या कर हत्यारों ने कमरे के बाहर ताला लगा दिया। बुधवार को जब कमरे से दुर्गंध उठी तो ग्रामीणों ने वृद्धा के परिजनों को इसकी जानकारी दी। दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे के अंदर चारपाई में उसका शव पड़ा मिला। घर वालों ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन



बड़ोखरा गांव की गुलाब कली 60 (पत्नी मीरू कुशवाहा) ने 15 वर्ष पूर्व जादीपुर में डेढ़ बीघा जमीन खरीदी थी। इसके बाद से ही वह यहां पर कच्चा मकान बनवाकर रहती थीं। इकलौता बेटा राजेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बड़ोखरा में ही रहता है। गुलाब कली अक्सर बड़ोखरा भी आकर रहती थी। 12 दिन पहले वह बड़ोखरा से जादीपुर गईं थीं। बीते शुक्रवार को गुलाबकली से राजेश की बातचीत हुई थी।

Trending Videos

इसके बाद से फोन स्विच ऑफ बता रहा था। बुधवार सुबह जादीपुर गांव के बबलू व गायत्री प्रसाद के द्वारा फोन कर राजेश को जानकारी दी गई कि उसके घर से दुर्गंध आ रही है और बाहर से ताला बंद है। इसके बाद तत्काल राजेश अपने बेटे के साथ जादीपुर घर पहुंच गया। जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।


पुलिस की मौजूदगी में राजेश ने घर का ताला तोड़ा जब अंदर घुसा तो गुलाबकली का शव पड़ा हुआ था। शव से भीषण दुर्गंध आ रही थी। लग रहा था कि कई दिन पहले हत्या की गई थी।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुलाब कली के बेटे राजेश ने कोरांव पुलिस को तहरीर दी जिसमें जादीपुर गांव के ही छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन

शक के दायरे में आए आरोपियों ने बेटे-बहु के साथ की थी मारपीट 
गुलाब कली के बेटे राजेश ने गांव के ही मार्कंडेय सिंह, उसके बेटों कौशलेश कुमार, राजकुमार, राजेश कुमार, रिश्तेदार विजय कुमार और हरिपाल सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दरअसल राजश ठेले पर समोसा चाय बेचने काम करता है। कुछ समय पहले आरोपियों ने वहां समोसा खाया और पैसे नहीं दिए। इस बात का राजेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी को जमकर पीट दिया था। रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को जेल भेजा गया था। उनमें से एक जमानत पर छूटा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें