फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
After killing his elder brother, the young man jumped in front of the train and died - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बड़े भाई की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन

धूमनगंज के बमरौली में घटना, खाने को लेकर हुआ था विवाद
प्रयागराज। धूमनगंज के बमरौली स्थित पंतरवा गांव में रहने वाले छोटू (18) ने बड़े भाई जितेंद्र (25) की ईंट से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच रात में खाने को लेकर विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बमरौली स्थित पंतरवा गांव में रहने वाले रमेश के दो बेटे थे। बड़ा जितेंद्र ट्रैक्टर चलाता था, जबकि छोटा बेटा छोटू पिता के साथ खेती किसानी करता था। रविवार सुबह छह बजे धूमनगंज पुलिस को सूचना मिली कि पंतरवा गांव में युवक की हत्या हो गई है, जबकि उसके भाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर से 100 मीटर की दूरी पर जितेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सिर पर ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था, जबकि उसके भाई छोटू का शव गांव के बाहर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घरवालों ने पुलिस को बताया दोनों भाइयों में खाने को लेकर हुए विवाद में घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें