फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद वापसी शुरू, ट्रेनें हुईं फुल

Sat, 07 Mar 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनों के साथ होली खेलने आए लोगों की वापसी शुरू हो गई। शनिवार को रंग बंद होने के बाद शाम चार बजे से इलाहाबाद जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ शुरू हो गई। देर रात तक इलाहाबाद से गुजरने वाली तकरीबन हर ट्रेन यात्रियों से ठसाठस रही। दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस में वेटिंग काफी लंबी रही। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में नो रूम हो गया। दो दिन के त्योहार के बाद आठ मार्च को पहला रविवार है सो आज ट्रेनों में और अधिक भीड़ होगी।
विज्ञापन



इलाहाबाद में होली दो दिन खेली जाती है सो शनिवार को दूसरे दिन सुबह इलाहाबाद आने और जाने वाली ट्रेनों में भीड़ काफी कम रही। सुबह की ज्यादातर ट्रेनों में सीट खाली रही लेकिन शाम चार बजने तक जंक्शन पर भीड़ शुरू होने लगी। शाम को जाने वाली मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस एवं नौचंदी एक्सप्रेस, फैजाबाद जाने वाली सरयू एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस, हावड़ा जाने वाली कालका मेले आदि में काफी भीड़ रही। रात में दिल्ली जाने वाली महाबोधि, ब्रह्मपुत्र, रींवा पूर्वा एक्सप्रेस आदि का भी यही हाल रहा। शनिवार को वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस की वेटिंग 250 के पार पहुंच गई। इसी तरह शिवगंगा एक्सप्रेस की वेटिंग 150 तक पहुंच गई। पुरी से नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में शनिवार को नो रूम रहा।

काशी एक्सप्रेस के अलावा मुंबई की ओर जाने वाली तकरीबन ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस रहीं। इन ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। उधर, शनिवार से ज्यादा रविवार को ट्रेनों में सफर के लिए मारामारी बढ़ेगी। दो दिन के त्योहार के बाद आठ मार्च को पहला रविवार है सो ज्यादातर लोग छुट्टी के दिन ही वापसी की तैयारी में हैं। रविवार को प्रयागराज एक्सप्रेस में वेटिंग 508 और शिवगंगा में 390 तक पहुंच गई है। दिल्ली जाने वाली दूरंतों में नो रूम हो गया है। यही हाल तकरीबन सभी प्रमुख ट्रेनों का है, जिनमें वेटिंग तीन सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें