फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के बाद उसके गुर्गों की संपत्तियों पर नजर

Sun, 06 Sep 2020 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
विज्ञापन
अतीक अहमद की संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने के बाद पुलिस की नजर अब उसके गुर्गों पर है। उनकी अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। जिसके लिए अतीक के करीबियों की संपत्तियों का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने कैसे व किस माध्यम से संपत्ति बनाई। 
विज्ञापन


आईएस 227 गिरोह में मौजूदा समय में 120 से ज्यादा सदस्य हैं। इनमें अतीक के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों के साथ ही उसके आर्थिक मददगार भी शामिल हैं। इनमें से कई ऐसे लोग भी हैं जिनकी कंपनियों में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से अतीक का पैसा लगा हुआ है। अतीक की अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों के जब्तीकरण/कुर्क किए जाने के बाद पुलिस की नजर अब उसके गुर्गों की अवैध रूप से कमाई गई दौलत पर है।

इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने जो भी संपत्तियां बनाईं, उसके लिए उनके पास रुपये कहां से आए। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अतीक के गुर्गों ने जब भी इन सपंत्तियों को बनाया, उनकी आय का स्रोत क्या था। सूत्रों के मुताबिक, गोपनीय तरीके से अतीक के गुर्गों की संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अपराध के जरिये अवैध रूप से जो भी संपत्तियां बनाई गईं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। अतीक के साथ ही उसके गिरोह के सदस्यों की भी संपत्तियों की जांच कराई जा रही है। 

झूंसी व धूमनगंज स्थित सात जमीनें भी होंगी कुर्क

अतीक की अब तक कुल 13 संपत्तियों के जब्तीकरण की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से मिल चुकी है। इनमें से सात को कुर्क किया जा चुका है और छह के संबंध में कार्रवाई प्रचलित है। सात अन्य संपत्तियां, जिनमेें धूमनगंज व झूंसी स्थित कई बेशकीमती जमीनें शामिल हैं, के जब्तीकरण के संबंध में भी जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। 

अवैध प्लाटिंग के कारोबार पर भी होगी चोट

सूत्रों के मुताबिक, अतीक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस को उसके कुछ करीबियों के अवैध प्लाटिंग के कारोबार के भी बारे में जानकारी मिली है। धूमनगंज के झलवा, मरियाडीह, बम्हरौली के साथ ही फाफामऊ में भी उसके कई खास गुर्गे इस काम में लगे हुए हैं। यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर को धमकाने व रंगदारी मांगने में जेल भेजा गया गुर्गा भी इसमें हिस्सेदार है। जिसके बाद पुलिस इस बारे में भी जानकारी जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें