फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर झगड़े के बाद ग्राहक को पेट्रोल से नहलाया, जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 18 Jun 2019 01:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिविल लाइंस में एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के पास सोमवार रात सनसनीखेज घटना हुई। यहां पहुंचे ग्राहक को मामूली विवाद के बाद पंप कर्मचारियों ने पेट्रोल से नहला दिया और आग लगाने की धमकी दी। शोरगुल पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


शाहगंज का रहने वाला निजामुद्दीन सुपारी का कारोबार करता है। सोमवार रात करीब 10 बजे वह एंग्ला ेबंगाली इंटर कॉलेज के बगल स्थित पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचा। उसने बताया कि 100 रुपये का पेट्रोल भराने के बाद उसने 50 रुपये की एक नोट व बाकी के सिक्के दिए। आरोप है कि इस बात पर पेट्रोल डालने वाला कर्मचारी भड़क उठा और गालियां दीं। विरोध पर वह और उसके दो साथी कर्मचारी उससे झगड़ने लगे और मारपीट करने लगे।

सी दौरान एक कर्मचारी ने नोजल के सहारे उसे पेट्रोल से नहला दिया। जबकि उसके साथियों ने मना करने के बजाय ललकारते हुए उसे जिंदा जलाने को कहा। भुक्तभोगी का आरोप है कि उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और तब उसकी जान बची। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, भुक्तभोगी के जानकारी देने पर उसके परिचित भी पहुंच गए। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों कर्मचारियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें