फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डंबल और भाला के बाद अब बंदूक उठाएंगी बेटियां, पहनेंगी पुलिस की वर्दी

Fri, 24 Jul 2026 06:33 PM IST
विनोद सिंह सोनाली सिंह, प्रयागराज

सार

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है। वेटलिफ्टिंग, हैमर थ्रो, पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो और ट्रिपल जंप के खिलाड़ी खेल कोटे से चुने गए हैं।
विज्ञापन
महिला पुलिस। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है। वेटलिफ्टिंग, हैमर थ्रो, पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो और ट्रिपल जंप के खिलाड़ी खेल कोटे से चुने गए हैं। इनमें महिला एथलीटों की संघर्षपूर्ण कहानियां विशेष रूप से प्रेरणादायक हैं।

विज्ञापन


वेटलिफ्टिंग से सुहानी राजपूत, प्रीति मिश्रा और सौरभ यादव का चयन हुआ है। पोल वॉल्ट से नीरज कुमार और कुलदीप यादव चुने गए हैं। हैमर थ्रो से आयशा पटेल और मोहम्मद नदीम का चयन हुआ है। जैवलिन थ्रो से मो. इरफान और ट्रिपल जंप से प्रदीप यादव भी चयनित हुए हैं। इन खिलाड़ियों ने वर्षों तक खेल के मैदान में पसीना बहाया है।

उन्होंने तमाम अभावों, चोटों, आर्थिक संकट और पारिवारिक संघर्षों का सामना किया। अब ये सभी खिलाड़ी यूपी पुलिस में अपनी सेवाएं देंगे। महिला खिलाड़ियों ने देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों का प्रेरणादायक सफर

बरेली की सुहानी राजपूत ने 2018 में बड़ी बहन की प्रेरणा से वेटलिफ्टिंग शुरू की। स्टेडियम हॉल क्षतिग्रस्त होने पर भी उन्होंने अभ्यास जारी रखा। नैनी की निधि मिश्रा ने 2018 में मीराबाई चानू से प्रेरित होकर वेटलिफ्टिंग अपनाई। कोच के तबादले के बाद दो साल बिना कोच के अभ्यास किया। वाराणसी की आयशा पटेल ने हैमर थ्रो में दस वर्षों तक संघर्ष किया, उनके पिता ने खेल के लिए जमीन बेची थी।

पुरुष खिलाड़ियों की उपलब्धियां

मेजा रोड के सौरभ यादव ने चोटों से उबरकर वेटलिफ्टिंग ट्रायल में पहला स्थान पाया। दादा और पिता को पुलिस विभाग में देखकर उनका बचपन का सपना था। उन्होंने स्नैच में 125 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 155 किलोग्राम वजन उठाया। सोरांव के नीरज कुमार ने 2017 में पोल वॉल्ट प्रशिक्षण शुरू किया। पिता के निधन के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सरकारी नौकरी हासिल की।

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है कि हमारे नौ खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। यह उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। -शिव कुमार यादव, क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें