नैनी। मृतक सुरेश कुमार की फाइल फोटो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सामने मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने जा रहे बाइक सवार को रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक के नीचे फंसी बाइक को चालक 500 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए भागता रहा और मौका देखकर ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। पुुलिस ने ट्रक और बाइक को थाने ले आई। करछना थाना क्षेत्र के झीरी लच्छीपुर गांव निवासी सुरेश कुमार (38) पुत्र राम चंद्र राजगीर का काम करता था। मंगलवार दोपहर वह शहर से बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सामने पहुंचा कि ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रक के बोनट के नीचे उसकी बाइक फंस गई, इसके बाद चालक बाइक फंसी ट्रक को पांच सौ मीटर तक घसीटता हुआ चला गया।
सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची और उसकी पहचान करते हुए परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। वहीं ट्रक व बाइक को अपने साथ थाने ले आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार अधिक थी। मृतक दो भाईयों और चार बहनों में बड़ा था। उसके दो पुत्र है।
नैनी। मृतक सुरेश कुमार की फाइल फोटो