फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बक्शी बांध के बाद जल्द मिलेगी बेगम बाजार रेलवे सेतु को भी मंजूरी, शासन को भेजा प्रस्ताव

Tue, 31 Oct 2023 06:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शासन को भेजे गए प्रस्ताव में सेतु निगम द्वारा एयर फोर्स को 97 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाना है। जिसमें 67 करोड़ रूपए रनवे के लिए भूमि और 30 करोड़ रूपए बाउंड्री निर्माण, हवाई जहाज के उतरते समय बीच में बाधा बनने वाली एक दर्जन इमारतों का आंशिक व पूर्ण ध्वस्तीकरण सहित अन्य कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन बेगम बाजार पुल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्शी बांध के बाद अब जल्द ही बेगम बाजार रेलवे ओवर ब्रिज को मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि सेतु निगम ने प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। वहीं मंजूरी मिलते ही रेलवे के खाते का शेष 25 फीसदी काम शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल के शुरू होने से फाटक पर लगने वाले घंटों के जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन



शासन को भेजे गए प्रस्ताव में सेतु निगम द्वारा एयर फोर्स को 97 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाना है। जिसमें 67 करोड़ रूपए रनवे के लिए भूमि और 30 करोड़ रूपए बाउंड्री निर्माण, हवाई जहाज के उतरते समय बीच में बाधा बनने वाली एक दर्जन इमारतों का आंशिक व पूर्ण ध्वस्तीकरण सहित अन्य कार्य किया जाना है। कुछ ही समय पहले एयर फोर्स, प्रशासन व सेतु निगम की संयुक्त टीम ने इस पुल का सर्वे किया था। यह सर्वे एनिमेशन के आधार पर हुआ था। जिसके बाद पुल के निर्माण में आने वाले अन्य खर्च का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है।


बता दें कि बेगम बाजार रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को 2018 में एयर फोर्स द्वारा रोक दिया गया था। इस दौरान पुल का 75 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। वहीं शेष 25 फीसदी काम रेलवे के हिस्से का था। एयर फोर्स ने आपत्ति दर्ज कराई थी, कि हवाई जहाज के उतरते समय पुल के कारण समस्या होगी। जिसके बाद कई बार सर्वे हुआ, मगर काम नहीं शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में महाकुंभ के दौरान पुल की भूमिका को देखते हुए एक बार फिर एयर फोर्स के साथ प्रशासन की टीम ने संयुक्त सर्वे किया। जिसमें लखनऊ की विशेषज्ञ टीम का सहारा लिया गया। टीम ने एनिमेशन सर्वे के आधार पर पाया कि एक दर्जन मकान बाधा बन रहे हैं। जिसमें रनवे के आस-पास बने लगभग छह मकानों को पूर्ण रूप से और अन्य छह इमारतों के ऊपरी हिस्से को आंशिक रूप से ध्वस्त किया जाना है।

इसके अलावा रनवे को 350 मीटर बढ़ाने की पर सहमति बनी, जिसके लिए भूमि सेतु निगम को ही उपलब्ध कराना है। वहीं बाउंड्रीवाल सहित कुल 97 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया। जिसे अब शासन को भेज दिया गया है। हालांकि एयर फोर्स द्वारा एनओसी पहले ही दी जा चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि महाकुंभ 2025 से पहले पुल को शुरू कर दिया जाएगा।

उम्मीद है कि बेगम बाजार का ओवर ब्रिज का शेष कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिसके बाद मंजूरी मिलते ही बिना विलंब किए कार्य आरंभ हो जाएगा। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें