देशभर के एक हजार से ज्यादा स्टेशनों पर ओएसओपी के स्टॉल हैं। प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो यहां इस स्टॉल पर आंवला और उससे बने उत्पाद ही बिक रहे थे। अब उसकी जगह उस स्टॉल पर खादी के वस्त्रों की बिक्री शुरू हुई है। आने वाले दिनों में प्रयागराज मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी खादी वस्त्र ओएसओपी योजना के तहत मिल सकते हैं। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन स्थित मुख्य हॉल में खादी वस्त्र मिलने की शुरुआत हुई है। अन्य स्टेशनों पर भी खादी वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन मिल रहे हैं। ब्यूरो