फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पत्नी से विवाद के बाद थाने पर बैठाए गए युवक की देर शाम घर पहुंचने पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 02 Apr 2023 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विवाद के बाद थाने में बैठाए गए युवक की देर शाम घर लौटने पर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। रिश्तेदार तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : युवक की संदिग्ध दशा में मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाद के बाद थाने में बैठाए गए युवक की देर शाम घर लौटने पर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। रिश्तेदार तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


मऊआइमा इलाके के रसूलपुर उर्फ छीमीताल निवासी बच्चूलाल (32) पुत्र महादेव का पत्नी से विवाद चल रहा था। शनिवार को जब यह मामला थाने पहुंचा तो पुलिस बच्चूलाल को थाने ले गई। दिन भर उसे थाने पर बैठाए रखा गया। बाद में युवक के रिश्तेदार और परिजन थाने पर पहुंच गए और उसको छोड़ने का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने देर शाम बच्चूलाल को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शाम को जब बच्चू लाल अपने घर पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे एंबुलेंस से सीएचसी मऊआइमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चूलाल की मौत से परिजनों के पैरों तलें जमीन खिसक गई। तरह तरह से सवाल उठने लगे। 

दंपती के बीच हुए विवाद के बाद युवक को थाने लाया गया था। यहां पर सुलह समझौता के बाद युवक को लिखापढ़ी के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। अब युवक की मौत की खबर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना संभव है। - सुरेश सिंह, इंस्पेक्टर-मऊआइमा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें