after 90 days all the trade shop opened simultaneously
- फोटो : CITY DESK
जिला प्रशासन द्वारा कपड़ा, बर्तन, मोबाइल आदि की दुकानों को सप्ताह में 6 दिन खोले जाने की अनुमति देने के बाद संबंधित ट्रेड से जुड़े व्यापारियों के चेहरे खिल गए। 90 दिन के बाद शहर में तकरीबन सभी ट्रेड की दुकानें खुलीं। बीते कुछ दिन के दौरान कपड़ा बर्तन मोबाइल आदि की दुकानें रोस्टर के हिसाब से खुल रही थीं।
दरअसल, प्रयागराज के तमाम व्यापारी बीते कुछ दिनों से जिला प्रशासन से मांग कर रहे थे कि बर्तन, मोबाइल, कपड़े, कंप्यूटर आदि की दुकानें सप्ताह में छह दिन खोले जाने की अनुमति दी जाए। शुक्रवार की रात ही जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया गया कि कपड़ा, कंप्यूटर, बर्तन आदि ट्रेड से जुड़े व्यापारी भी साप्ताहिक अवकाश के अलावा बाकी 6 दिन अपनी दुकानें खोल सकते हैं। इस निर्देश के बाद चौक, कटरा, कोठापरचा, सिविल लाइंस आदि क्षेत्र मैं कपड़े आदि की दुकान शनिवार को खुल गईं।
इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी का आभार जताया गया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि डीएम ने व्यापारियों की परेशानी को समझा और उस पर कार्रवाई की। बैठक में महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल, महामंत्री विपुल मित्तल, नवीन अग्रवाल ,अमिताभ गौर, टीटू गुप्ता, गौरव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, शैलेंद्र जायसवाल, सचिन दुबे आदि मौजूद रहे।