फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sat, 04 Feb 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) में मात्र तीन बार पेपर देने की सीमा तय किए जाने से निराश छात्र शुक्रवार को भी आक्रोशित नजर आए। सीबीएसई कार्यालय का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि उनकी मांग 48 घंटे में पूरी न हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके पहले छात्र चंद्रशेखर आजाद पार्क में एकत्र हुए और आंदोलन की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


मेडिकल की तैयारी में जुटे छात्र तीन दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। वे अवसर की बाध्यता को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। तर्क है कि नए नियम को पिछले सालों की बजाय इस साल से लागू किया जाना चाहिए। कहा, सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदर्शनकारी सुबह पहले चंद्रशेखर आजाद पार्क में जुटे। इसके बाद उनका हुजूम सिविल लाइंस स्थिति सीबीएसई कार्यालय पहुंचा और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन घंटों तक चला। इस दौरान सीबीएसई के अफसर 48 घंटे का समय मांगा। कहा कि उनकी मांगों का केंद्र सरकार के सामने पहुंचा दिया जाएगा। जो फिर निर्णय होगा उसे बताया जाएगा। इसके बाद छात्रों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अजय कुमार विश्वकर्मा, आशीष कुमार मौर्या, अरुण कुमार सिंह, संदीप पाल, अनिल कुमार यादव, राकेश कुमार बिंद, अखिलेश मोदनवाल, सुनीता यादव, तानिब खान, सतीश चंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें