फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर बेटे ने रिटायर डिप्टी एसपी को पीटा, चालान

Thu, 04 Apr 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दारागंज के अलोपीबाग मोहल्ले में रहने वाले रिटायर डिप्टी एसपी व उनकी पत्नी से अफसर बेटे ने मारपीट की। शराब के नशे में उन्हें भला-बुरा भी कहा। पुलिस ने बताया कि अलोपीबाग में रहने वाले कैलाश नाथ त्रिपाठी पुलिस विभाग से डिप्टी एसपी पद से रिटायर हुए हैं। उनका बेटा डॉ. अजीत त्रिपाठी इन दिनों प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है।

विज्ञापन


दो साल पहले तक वह सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर नियुक्त था। हालांकि छत्तीसगढ़ पोस्टिंग होने के बाद उसने स्वास्थ्य विभाग ज्वाइन कर लिया। पुलिस की मानें तो सोमवार रात सूचना मिली कि अजीत अपने माता-पिता को पीट रहा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वह नशे में धुत है। मां-बाप का आरोप है कि वह आए दिन नशे में धुत होकर उनसे मारपीट करता है।

पुलिस का कहना है मां-बाप मुकदमा नहीं दर्ज कराना चाहते थे। ऐसे में आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इंस्पेक्टर दारागंज विनीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी व भाई भी डॉक्टर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें