फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हवा में करतब से थमी रफ्तार, दस से तीस मिनट तक विलंबित रहीं उड़ानें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में आयोजित हवाई प्रदर्शन के कारण बृहस्पतिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही आंशिक रूप से प्रभावित हुई। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच आने-जाने वाले पांच विमानों के संचालन में विलंब हुआ। विमान दस से तीस मिनट तक देरी से चले। इस कारण यात्रियों को कुछ देर इंतजार करना पड़ा। हालांकि, इसके बावजूद यात्रियों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी रही। इस अवधि में कुल 830 यात्रियों का आगमन दर्ज किया गया। वहीं, 581 यात्रियों ने यहां से विभिन्न गंतव्यों के लिए प्रस्थान किया। मुंबई के लिए इंडिगो और अकासा एयर की उड़ानें सफलतापूर्वक संचालित हुईं। इसके अतिरिक्त, देश की राजधानी दिल्ली, हैदराबाद और भुवनेश्वर के लिए भी विमानों की आवाजाही सामान्य रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें