फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल न्यायिक कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बार कौंसिल के आह्वान पर सोमवार 16 मार्च को प्रदेश भर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। शनिवार को बार कौंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से चेतावनी देने के बावजूद अधिवक्ताओं की मांगों को पूरा नहीं किया गया। लिहाजा, पूर्व पारित प्रस्ताव के अनुक्रम में 16 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट, हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ, सभी जिला न्यायालयों, तहसीलों, सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स, रेवेन्यू, कैट के अधिवक्ता लाल पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करेंगे और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

प्रत्याशी या प्रतिनिधि की उपस्थिति में होगी मतगणना
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के शेष मतों की मतगणना सोमवार को प्रत्याशी या उनके एक प्रतिनिधि की उपस्थिति में होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने कहा कि कार्यकारिणी सदस्य के पदों के प्रत्याशियों की मतगणना होनी है। उसके लिए 16 मार्च की तिथि निर्धारित है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए अब मतगणना स्थल पर केवल प्रत्याशी या उसका एक प्रतिनिधि ही मौजूद होगा। प्रतिनिधि को संबंधित प्रत्याशी द्वारा लिखित रूप से अधिकृत पत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें