फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा अधिकरण मुद्दे पर सड़क पर उतरे अधिवक्ता

विज्ञापन
Advocates on the road on Education Tribunal issue - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
शिक्षा अधिकरण मुद्दे पर सड़क पर उतरे वकील
विज्ञापन

0 आंबेडकर चौराहे से सुभाष चौराहे तक निकाला जुलूस
0 शनिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। राज्य शिक्षा सेवा अधिकरण के मुद्दे पर हाईकोर्ट और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के वकील शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। प्रस्तावित बिल के विरोध में अधिवक्ताओं ने आंबेडकर मूर्ति चौराहे पर एकत्र होकर जुलूस निकाला, जो सुभाष चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। शुक्रवार को न्यायिक कार्य न करने की घोषणा 15 अगस्त को हुई बैठक में ही कर दी गई थी। इस कारण शुक्रवार को भी हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई नहीं हुई।
वकीलों ने लाइब्रेरी हॉल में आम सभा आयोजित की। इसमें तय किया गया कि शनिवार को प्रस्तावित शिक्षा अधिकरण बिल की प्रतियां जलाई जाएंगी और न्यायिक कार्य नहीं होगा। सभा की अध्यक्षता राकेश पांडेय ने और संचालन महासचिव जेबी सिंह ने किया। वकीलों ने शिक्षा अधिकरण प्रयागराज में स्थापित करने की मांग दोहराई। साथ ही आंदोलन को गति देते हुए जुलूस निकालकर स्पष्ट किया कि प्रयागराज में ही अधिकरण के गठन तक वह अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। आंदोलन को वृहद व व्यापक रूप देने के लिए प्रयागराज की जनता को भी इससे जोड़ा जाएगा। रविवार को विभिन्न राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर रणनीति तय करने का निर्णय आम सभा में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार के संयुक्त सचिव प्रेस सर्वेश दुबे के अनुसार अध्यक्ष राकेश पांडे बबुआ के नेतृत्व में निकले जुलूस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन वीसी मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता, यूपी बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, महासचिव जेबी सिंह, संतोष मिश्र, शशिप्रकाश सिंह, आशुतोष तिवारी, उदय शंकर तिवारी, राहुल पांडेय सहित हाईकोर्ट बार के पदाधिकारी अखिलेश मिश्र गांधी, वीरेंद्र उपाध्याय, अजीत यादव, प्रियदर्शी त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव विनय प्रताप सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी व गवर्निंग काउंसिल सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें