फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसडीएम कोर्ट चलने पर भड़के अधिवक्ता, विरोध-प्रदर्शन से कामकाज ठप

Tue, 10 Mar 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करछना तहसील में सोमवार को एसडीएम और तहसीलदार कीकार्यशैली से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कराई तालाबं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तहसील में एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार को लेकर अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच टकराव का असर वादियों पर भी पड़ रहा है। सोमवार को एसडीएम के न्यायालय में बैठकर मुकदमों की सुनवाई शुरू करते ही अधिवक्ता नाराज हो गए और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पांडेय, महामंत्री शिवेंद्र सिंह के साथ पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि शुक्ला और पूर्व महामंत्री हंसराज सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता न्यायालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीते एक महीने से तहसील के अधिवक्ता एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार किए हुए हैं। सोमवार को जैसे ही एसडीएम भारती मीणा न्यायालय में मामलों की सुनवाई करने लगीं, बड़ी संख्या में अधिवक्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने न्यायालय के सामने नारेबाजी करते हुए कामकाज बंद करा दिया और चेतावनी दी की जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता तब तक कोर्ट नहीं चलने देंगे।
एसडीएम भारती मीणा ने बताया कि अधिवक्ताओं की ओर से अब तक उनकी मांगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इस संबंध में अधिवक्ताओं से वार्ता भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। वहीं तहसीलदार बृजेश कुमार की ओर से आए दिन अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने को लेकर भी उनमें नाराजगी है। जिसको लेकर डीएम से भी शिकायत की गई थी और उनसे वार्ता भी हुई थी। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का भरोसा भी दिलाया था, लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं निकल सका।
विज्ञापन

न्यायालय का कामकाज प्रभावित होने से फरियादियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से आने वाले लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। लगातार कामकाज बाधित रहने से मुकदमों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
अधिवक्ताओं ने पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए किया कार्य बहिष्कार

तहसील कोरांव के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य बहिष्कार करते हुए पुलिस विरोधी नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे तहसीलदार विनय बरनवाल ने उन्हें समझाने का बहुत प्रयास किया परंतु अधिवक्ता अपनी जिद पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार तिवारी के ऊपर हुए जानलेवा हमले के तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजेगी, हड़ताल जारी रहेगी।
बीते 3 मार्च को तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दर्शनी कटरा के अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन तहसील कोरांव के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार तिवारी पर हमला कर दिया गया था। सूचना पाकर इंस्पेक्टर राकेश कुमार वर्मा तहसील कोरांव पहुंचे और बार सदस्यों से वार्ता की। मौके पर मंत्री लक्ष्मीकांत शुक्ल, विनीत मिश्रा, कृष्ण चंद्र मिश्रा, पवनेश पांडेय, आशुतोष तिवारी और रजनीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें