फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए आज होगा मतदान

Tue, 31 May 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जिला न्यायालय बार के चुनाव के अंतिम दिन प्रचार करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
 जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए मतदान 31 मई मंगलवार को प्रात: नौ बजे से प्रारंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव हाईकोर्ट की निगरानी में हो रहा है, जिसके लिए पर्यवेक्षक अनूप कुमार गोयल को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव मैदान में 106 सदस्य हैं। सर्वाधिक दस कार्यकारिणी पद के लिए 37 सदस्य मैदान में हैं। अध्यक्ष के एक पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए 17, सचिव के लिए दस, संयुक्त मंत्री के लिए सात, कोषाध्यक्ष के लिए 11, आडीटर के लिए आठ, लाइब्रेरियन के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।
चुनाव में संघ के कुल 5645 मतदाता अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 4050 सामान्य सदस्य हैं। 1595 अजीवन सदस्य मतदाता हैं हालांकि चुनाव अधिकारी  चुनाव की व्यवस्था के संबध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके ।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष केबी तिवारी ने  बताया कि सोमवार को संगम सभागार में पर्यवेक्षक अनूप कुमार गोयल, मंत्री राजेंद्र मिश्र रज्जू और चुनाव अधिकारियों की एक बैठक अधिवक्ता मतदान कर्मियों के साथ हुई, जिसमें निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने विचार विमर्श हुआ। चुनाव अधिकारी की ओर से केवल यह बताया गया है कि चुनाव सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक होगा। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को फुल ड्रेस में आना होगा। संघ का परिचय पत्र और बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी परिचय पत्र लेकर आने पर ही मतदान के लिए अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें