फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हाईकोर्ट के पास भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़, वकीलों ने किया हंगामा, नारेबाजी

Sat, 26 Apr 2025 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति से शनिवार को छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि एक युवक ने बाबा साहब की मूर्ति को नुकीली चीजों से खुरचा और चेहरे पर कोई तरल पदार्थ लगाया। यह घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
विज्ञापन
बाबा साहब की मूर्ति के सामने प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति से शनिवार को छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि एक युवक ने बाबा साहब की मूर्ति को नुकीली चीजों से खुरचा और चेहरे पर कोई तरल पदार्थ लगाया। यह घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व पहुंचकर नारेबाजी की। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। आसपास रहने वालों लोगों से पूछताछ करके लौट गई। अशोक सिंह ने कहा कि बाबा साहब का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसने में मूर्ति से छेड़छाड़ की है उसको कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें