फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में विरोध के बीच गिराए गए अधिवक्ताओं के अवैध चैंबर

Sun, 02 Feb 2020 01:37 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Advocates chambers demolished in district court premises
विज्ञापन
प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार की देर रात कचहरी पोस्ट ऑफिस के पास बने अधिवक्ताओं के अवैध चैंबर गिरा दिए गए। इसको लेकर देर रात तक हंगामा मचा रहा। कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि पोस्ट ऑफिस से डीएम कार्यालय तक जाने वाले मार्ग के बगल नाली पर आधा दर्जन चैंबर बनाए गए हैं, जो कि अवैध हैं। इसको लेकर प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने पहले ही जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों को अवैध निर्माण के बारे में अवगत कराया था। बार एसोसिएशन के सदस्यों की डीएम से वार्ता भी हुई थी। बार एसोसिएशन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद शनिवार को इसे गिरा दिया गया। जिला बार एसोसिएशन के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि कुछ लोग चैंबर के नाम पर निर्माण कराकर दुकानें चला रहे हैं। लिहाजा, बार एसोसिएशन को इन्हें गिराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें