फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वैवाहिक विज्ञापन से मेंबरशिप लेने का झांसा देकर अधिवक्ता से 15 हजार की ठगी

Mon, 09 Jun 2025 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अगर आप विज्ञापन के जरिये शादी का रिश्ता देख रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। क्योंकि, इन दिनों साइबर ठग वैवाहिक विज्ञापन देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कैंट थाना क्षेत्र से सामने आया है।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप विज्ञापन के जरिये शादी का रिश्ता देख रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। क्योंकि, इन दिनों साइबर ठग वैवाहिक विज्ञापन देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कैंट थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक अधिवक्ता की बेटी की शादी के लिए ठगों ने पहले विज्ञापन दिया और फिर मेंबरशिप लेने के नाम पर 15 हजार ऐंठ लिए। हालांकि समय रहते 11,270 रुपये होल्ड करा दिए गए हैं।

विज्ञापन


सर्कुलर रोड निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्होंने एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद अंकिता नाम की महिला ने संपर्क कर कहा कि वह आपके जरूरत के अनुसार रिश्ता बता सकती है। लेकिन, इसके लिए पहले मेंबरशिप लेनी होगी।

झांसे में लेकर पीड़ित से नागपुर के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में तीन जून को 15 हजार रुपये जमा करवा लिए और शादी के लिए तीन युवकों का विवरण भेजा। जानकारी की तो पता चला कि युवकों की जाति, पिता का नाम, व्यवसाय सब फर्जी है। इसे लेकर दोबारा संपर्क किया गया तो वह लोग टाल-मटोल करने लगे।
विज्ञापन


पीड़ित ने ठगी की जानकारी साइबर सेल को दी। शिकायत पर 11,270 रुपये होल्ड करा दिया गया। कैंट थाना पुलिस ने ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अब बैंक खाता नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

किसी की बातों में आकर न दें पैसा : राहुल मिश्रा

यूपी पुलिस के साइबर सलाहकार राहुल मिश्रा ने बताया कि विज्ञापन के नाम पर काफी समय से फर्जीवाड़ा चल रहा है। ये ठग इतनी सफाई से लोगों को चपत लगाते हैं कि इसमें किसी को शक तक नहीं होता है। अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे बचें ठगी से...

- सिर्फ भरोसेमंद ही वेबसाइट के माध्यम से ही संपर्क करें।
- बिना सत्यापन के किसी के भी बैंक खाता में पैसा न दें।
- अपने जानकार से संपर्क करने के बाद ही रिश्ता करने का प्रयास करें।
- ऑनलाइन फोटो, वीडियो अक्सर फर्जी होते हैं इसका सत्यापन करें।
- ठगी का शिकार होने पर 1930 या फिरcybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें