फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि के कुलपति के लिए विज्ञापन जारी

विज्ञापन
Advertisement issued for the Vice Chancellor of Allahabad University
विज्ञापन
स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापन के बाद अब कार्य परिषद की बैठक बुलाकर सर्च कमेटी के लिए दो प्रतिनिधियों को चुना जाएगा। इसके लिए फरवरी के पहले सप्ताह में कार्य परिषद की बैठक हो सकती है। सबकुछ ठीक रहा तो तीन माह में इविवि को कोई स्थायी कुलपति मिल जाएगा।
विज्ञापन जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से आवेदन पत्र जमा होंगे। आवेदन पत्र उच्चतर शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नई दिल्ली में जमा होंगे। विज्ञापन और आवेदन का प्रपत्र केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। विज्ञापन में कुलपति पद के लिए आवेदन करने वालों से उम्मीद जताई गई है कि वे उच्चतम स्तर की क्षमता, ईमानदारी, नैतिकता और संस्थागत प्रतिबद्धता के व्यक्ति होंगे।
विज्ञापन

इस विज्ञापन में आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक अधिकतम 65 वर्ष आयु वाले व्यक्तियों को वरीयता दी जाएगी। आवेदन करने वाले व्यक्ति को प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, विश्वविद्यालय प्रणाली में उत्कृष्ट रिकार्ड रखने वाला प्रोफेसर या ख्याति प्राप्त शोध/अकादमिक प्रशासनिक संगठन में समतुल्य पद धारक होना चाहिए और न्यूनतम दस वर्ष का अनुभव होना चाहिए। कुलपति पद का वेतन दो लाख 10 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा 11250 रुये का विशेष भत्ता और अन्य सामान्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन जारी होने के बाद जो भी आवेदन आएंगे, उनकी स्क्रूटनी सर्च कमेटी करेगी। कमेटी के तीन सदस्य होंगे, जिनमें से दो सदस्य कार्य परिषद के प्रतिनिधि के रूप में शामिल किए जाएंगे और एक सदस्य विजिटर की ओर से नामित किया जाएगा। विजिटर द्वारा नामित सदस्य ही कमेटी का कन्वीनर होगा। सर्च कमेटी के लिए दो सदस्यों के चयन के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में कार्य परिषद की बैठक बुलाई जा सकती है। हालांकि इससे पहले तीन फरवरी को वित्त समिति की बैठक है। इसके बाद ही कार्य परिषद की बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें