फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन छेेड़ेगा बार कौंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं के नाम पर वकीलों को सरकार से कुछ खास न मिलने से बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश नाराज है। कौंसिल ने सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। इसके लिए 22 फरवरी को प्रयागराज में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन बुलाया गया है। सम्मेलन में सूबे के सभी अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

कौंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार ने बजट में अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता के नाम पर ‘लॉलीपॉप’ पकड़ाया है। अधिवक्ता कल्याण की एक भी योजना पूरी नहीं हुई। मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को मिलने वाले पांच लाख रुपये, बुजुर्ग अधिवक्ताओं की पेंशन और युवा वकीलों के लिए स्टाइपेंट आदि घोषणाओं के लिए प्रदेश सरकार ने कोई धनराशि उपलब्ध नहीं कराई है। इन मुद्दों पर चर्चा के लिए 22 फरवरी को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन बुलाया गया है।
कौंसिल के सदस्य अजय कुमार शुक्ल का कहना है कि सम्मेलन में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो उसके खिलाफ धरना प्रदशर्न, विरोध दिवस, विधानसभा का घेराव आदि किया जाएगा।
विज्ञापन

120 करोड़ रुपये हैं बकाया
अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं के करीब 120 करोड़ रुपये सरकार पर बकाया हैं। हरिशंकर सिंह का कहना है कि अखिलेश सरकार ने हर साल कौंसिल को 40 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। विगत कई वर्षों से यह धनराशि सरकार ने उपलब्ध नहीं करवाई। यह करीब 120 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वकीलों की पेंशन, स्टाइपेंड आदि मद भी रकम बकाया है। सरकार वकीलों की हत्या और हादसे में मौत पर कोई मुआवजा नहीं देती है। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें