फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे शनि दरबार,जयंती पर महादशा से मुक्ति के लिए आराधना

विज्ञापन
Adorned Shani court, worship for freedom from Mahadasha on Jayanti - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। शनि जयंती पर बृहस्पतिवार को न्याय केे देवता के दरबारों में मोहक झांकियां सजाई गईं। इस दौरान काल सर्प दोष के अलावा शनि की महादशा और साढ़ेसाती से मुक्ति के लिए भी आराधना की गई। शनि मंदिरों में जयंती पर झांकी दर्शन केे लिए श्रद्धालु देर शाम पहुंचते रहे।
विज्ञापन

अतरसुइया स्थित सिद्ध पीठ शनिधाम में बृहस्पतिवार को शनि देव के जन्मोत्सव पर भव्य शृंगार किया गया। शनिदेव का पंचामृत स्नान सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ। इसके बाद शनिदेव का तेल से अभिषेक किया गया। इसके बाद शनिदेव को नया वस्त्र धारण कराकर तरह-तरह के आभूषण पहनाए गए। महा आरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद दोपहर एक बजे कालसर्प दोष की शांति के लिए पूजा की गई। शाम को कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए हवन किया गया। इसके बाद आरती उतारी गई। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था।
इस मौके पर पीठाधीश्वर पराग महाराज, विनोद कुमार केसरवानी, मुन्ना भैया, रोहित श्रीवास्तव, गौरव गोपाल मिश्र, शिवम सेठ, मिनी सेठ, प्रियंका अग्रवाल, स्वाति सेठ समेत कई लोग उपस्थित थे। उधर, नैनी स्थित अलौकिक शनि धाम में प्रवीण महाराज के आचार्यत्व में शनि देव का तैलाभिषेक किया गया। इसकेे बाद आरती हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में जयकारे गूंजते रहे। उधर, कटघर स्थित समया माई मंदिर परिसर में शनिदेव की जयंती पर झांकी सजाई गई। इस मौके पर योगी सत्यम,पार्षद पवन श्रीवास्तव,पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, विहिप नेता विनोद सोनकर, विष्णु पंडित, विनीत केसरवानी, जामवंत शर्मा, कुशाग्र श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित थे। इसी तरह डांडी महेवा स्थित पाताल शनि तीर्थ में भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें