सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बहरिया रविदत्त मिश्र ने ग्राम पंचायतों में बनाए गए पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर व सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग न करने पर सभी सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
रामदत्त मिश्र के अनुसार दो माह से पंचायत भवन, सार्वजनिक शौचालय, आरआरसी सेंटर नियमित रूप से नहीं खोले जा रहे हैं। पंचायत भवन में पंचायत मित्र नहीं बैठ रहे हैं। जिससे फैमिली आईडी का कार्य पिछड़ रहा है। उन्होंने सचिवों को लिखे पत्र में निर्देशित किया है कि पंचायत भवन में नियुक्त पंचायत सहायक को प्रतिदिन सुबह 10 से चार बजे तक फैमिली आईडी, व्यक्तिगत शौचालयों के आवेदन समेत अन्य कार्य कराने हैं। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन, सार्वजनिक शौचालय, आरआरसी सेंटर का सदुपयोग होता नहीं पाया गया तो सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।