फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCS 2023 : पीसीएस मेंस के लिए जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र, 26 से 29 सितंबर तक होगी परीक्षा

Wed, 13 Sep 2023 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीसीएस की 254 पदों पर भर्ती के लिए 4047 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 5,65,459 अभ्यर्थियों में से 3,45,022 अभ्यर्थी 14 मई को हुई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2023 की मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी कर देगा। मुख्य परीक्षा 26 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 3852 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। आयोग ने कुछ दिनों पहले ही मुख्य परीक्षा के लिए सफल घाेषित हुए अभ्यर्थियों में से 213 का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया था। जिनका अभ्यर्थन निरस्त किया गया था, उन्हें आपत्ति करने का मौका भी दिया गया था। आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों से 12 सितंबर तक प्रत्यावेदन मांगे थे।

विज्ञापन


पीसीएस की 254 पदों पर भर्ती के लिए 4047 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 5,65,459 अभ्यर्थियों में से 3,45,022 अभ्यर्थी 14 मई को हुई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग के कैलेंडर में 23 सितंबर से मुख्य परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन 15 से 24 सितंबर तक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा प्रस्तावित होने के कारण पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें