फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यूपी के 58 जिलों में 11 फरवरी को होगी प्रारंभिक परीक्षा

Sat, 03 Feb 2024 11:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरओ/एआरओ-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक होगी। आयोग ने नौ अक्तूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा प्रयागराज सहित प्रदेश के 58 जिलों में होगी। शुक्रवार को आयोग में इन सभी जिलों के नोडल अफसरों को ट्रेनिंग दी गई।

आरओ/एआरओ-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक होगी। आयोग ने नौ अक्तूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस बार परीक्षा के लिए रिकॉर्ड तोड़ 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। इसी वजह से इस बार प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिक संख्या में केंद्र बनाए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 58 जिलों के 2387 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को सभी 58 जिलों के नोडल अफसरों को आयोग परिसर में ट्रेनिंग दी गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती, ट्रेजरी में पेपर निकलवाना और रखवाना आदि के बारे में उन्हें बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें