फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNNIT : एमएनएनआईटी में परास्नातक के दो नए कोर्स में इस वर्ष होगा प्रवेश, तीसरे में प्रवेश की संभावना

Thu, 22 May 2025 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में सत्र 2025-26 से दो नए कोर्स की शुरुआत हो रही है। वहीं, एक और कोर्स में प्रवेश की संभावना है। तीनों कोर्स तीन अलग-अलग विभागों में शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
एमएनएनआईटी - फोटो : X @MNNITALLD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में सत्र 2025-26 से दो नए कोर्स की शुरुआत हो रही है। वहीं, एक और कोर्स में प्रवेश की संभावना है। तीनों कोर्स तीन अलग-अलग विभागों में शुरू हो रहे हैं। इससे नए सत्र में तीनों कोर्स को मिलाकर कुल 64 सीटों पर प्रवेश होगा। भौतिक विभाग में एमएससी इन अप्लाइड फिजिक्स, रसायन विभाग में एमएससी इन अप्लाइड केमेस्ट्री और केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में एमटेक इन बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश होगा।

विज्ञापन


यह प्रवेश प्रक्रिया अप्लाइड फिजिक्स में 29 सीटों पर, अप्लाइड केमेस्ट्री में 20 सीटों पर और बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग में 15 सीटों पर होगी। यह सभी कोर्स दो वर्ष के होंगे। अप्लाइड फिजिक्स और अप्लाइड केमेस्ट्री में प्रवेश सेंट्रलाइज्ड कॉमन काउंसलिंग (सीसीएमएन) के जरिये होगी। वहीं, बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग में प्रवेश सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग फॉर एमटेक (सीसीएमटी) के तहत होगी।

कोर्स को करने से इन क्षेत्रों में खुलेंगे रोजगार के अवसर

एमएससी इन अप्लाइड फिजिक्स करने के बाद विद्यार्थी उद्योग के क्षेत्र में ऊर्जा, दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न उद्योगों में काम कर सकते हैं। इसके अलावा नैनो टेक्नोलॉजी, ऑप्टिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, क्वांटिटेटिव एनालिस्ट के साथ यदि विद्यार्थी नेट या गेट परीक्षा पास करते हैं, तो उनके पास शिक्षण या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं, एमएससी इन अप्लाइड केमेस्ट्री से विद्यार्थियों को अनुसंधान एवं विकास, दवा उद्योग, पर्यावरण विज्ञान, सामग्री विज्ञान, और शिक्षा में कॅरिअर बनाने का मौका मिलेगा।
बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग करने के बाद विद्यार्थियों के पास जितने भी फूड इंडस्ट्री, फार्मासिटिकल्स में जो भी वस्तुएं बनती हैं, उनके लिए इंजीनियर के तौर पर और बायो पर आधारित जो प्राकृतिक उत्पाद कंपनियां बनाती हैं उनका प्रोसेस भी इस कोर्स में पढ़ाया जाएगा।

परास्नातक के दो कोर्स अप्लाइड फिजिक्स और अप्लाइड केमेस्ट्री में प्रवेश की प्रक्रिया के लिए सीसीएमएन को भेज दिया गया है। वहीं, बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं, अप्रूवल मिलने का इंतजार है। समय से मिल गया तो इस वर्ष से प्रवेश शुरू कर देंगे और नहीं तो अगले वर्ष से प्रवेश शुरू हो जाएगा। - -दिपेश पटले, संकाय प्रभारी(प्रवेश), एमएनएनआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें