भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में प्रवेश के लिए छात्रों की पसंद में इस साल बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जोशा 2025 और 2026 के तीसरे राउंड की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के विश्लेषण से पता चलता है कि संस्थान की आईटी-बीआई शाखा में सबसे बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, चार वर्षीय इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) और बिजनेस इंफॉर्मेटिक्स (बीआई) की ओपन श्रेणी की क्लोजिंग रैंक 2025 में 5580 थी, जो 2026 में घटकर 4383 हो गई। करीब 1197 रैंक का यह बदलाव इस शाखा की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है। वहीं, आईटी की क्लोजिंग रैंक 5394 से घटकर 5052 पहुंच गई, जिससे साफ है कि इस शाखा को छात्रों ने ज्यादा पसंद किया। ईसीई की क्लोजिंग रैंक 2025 में 7438 से घटकर 2026 में 6996 हो गई जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
जोशा के तीसरे राउंड के आंकड़े बताते हैं कि ट्रिपलआइटी की प्रमुख शाखाओं में इस साल प्रतिस्पर्धा और कड़ी हुई है। खासकर आईटी-बीआई, आईटी और ईसीई ने छात्रों की पसंद के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है।