फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी (गणित) में प्रवेश कल से, कटऑफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इविवि में नए शैक्षिक सत्र में बीएसएसी (गणित) में प्रवेश छह नवंबर से शुरू होगा। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम जारी करने के साथ ही कटऑफ जारी कर दी गई है। दो चरणों में होने वाली काउंसलिंग के लिए छात्रों को इविवि की वेबसाइट www.ecounselling.in अथवा wwwaupravesh2040.com या www.allduniv.ac.in पर अपने शैक्षिक एवं अन्य प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद उनका सत्यापन होगा। छह नवंबर को प्रवेश परीक्षा में 182 अंक पाने वाले सभी वर्ग और एसटी में 92 अंक अथवा उससे अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। प्रवेश समिति की सूचना के अनुसार सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच विकल्प चयन और प्रमाणपत्र अपलोड करने का काम होगा।
सात नवंबर को प्रात: 10 से 11 बजे के बीच सीट आवंटन और आठ नवंबर को शाम पांच बजे तक फीस जमा होगी। सात नवंबर को सभी वर्ग में 182 व उससे अधिक और एसटी वर्ग में 92 व उससे अधिक अंक तथा ओबीसी में 165 व उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों की ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। इसी दिन सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच विकल्प चयन और दस्तावेज अपलोड करना होगा। आठ नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक सीट आवंटन और नौ नवंबर की शाम पांच बजे तक फीस जमा होगी।
विज्ञापन

राजर्षि टंडन में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉंम एवं एमए में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं कॉलेज से सुबह 10 से तीन बजे तक प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकतीं हैं। प्राचार्या डॉ. रंजना त्रिपाठी के अनुसार बीकॉंम प्रथम वर्ष में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं 10 नवंबर तक कॉलेज में प्रवेश फार्म अवश्य जमा कर दें।
ईश्वर शरण में आज से ऑनलाइन प्रवेश
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश होगा। प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने बताया कि कॉलेज में सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पांच नवंबर से शुरू होगी। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। बीकॉम प्रथम वर्ष में 170 अंक व इससे अधिक तथा सभी वर्ग के अभ्यर्थियों और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश ऑनलाइन होगा। अभ्यर्थियों को सभी शैक्षिक दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रबंधन में प्रवेश के लिए 20 तक करें आवेदन
ईसीसी के प्रवेश समिति के अध्यक्ष डॉ. जस्टिन मसीह ने बताया कि सेंटर फॉर होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा तथा पीजी डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। नए सत्र की कक्षाएं 23 नवंबर से ऑनलाइन मोड में शुरू होंगी।
आईटीआई में प्रवेश के लिए कल तक अंतिम मौका
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआई) में प्रवेश के लिए तृतीय चरण एवं उच्चीकृत (अपग्रेट) सूची में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया के पूर्व पंजीकृत मेरिट के क्रम में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि छह नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें