इविवि में एलएलएम में प्रवेश आज, बीएएलएलबी में दाखिले के लिए नया कटऑफ
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शनिवार को एलएलएम में प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए सभी श्रेणी (अनारक्षित) में 176 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 166 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 172 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 156 या अधिक अंक और एसटी वर्ग में 110 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सुबह नौ से अपराह्न 12.30 बजे तक प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। काउंसलिंग/प्रवेश दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
वहीं, शुक्रवार को बीए में कुल 244 दाखिले हुए, जिनमें एससी वर्ग के 243 और एसटी वर्ग का एक अभ्यर्थी शामिल है। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी किया है। एससी वर्ग में 152 या अधिक अंक और एसटी वर्ग में 102 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले और कर्मचारी/शिक्षक कोटा के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए 17 दिसंबर को प्रवेश भवन में बुलाया गया है। इसके साथ ही पीजीएटी-1 एवं पीजीएटी-2 की प्रवेश परीक्षाओं में आवेदन करने वाले कर्मचारी/शिक्षक कोटा के अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग में 16 दिसंबर तक सर्टिफिकेट जमा करने को कहा गया है।
इविवि में पीजी प्रवेश
एमकॉम में 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे 148 या अधिक अंक अनारक्षित, 100 या अधिक अंक एससी, 129 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बॉटनी में 14 दिसंबर को सुबह नौ बजे 162 या अधिक अंक अनारक्षित, 150 या अधिक अंक ओबीसी, 108 या अधिक अंक एससी, 142.50 य अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बायोकेमेस्ट्री में 15 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी वर्ग के अभ्यर्थी
महाविवद्यालयों में प्रवेश
सीएमपी डिग्री कॉलेज- 10 दिसंबर को बीकॉम में 140.60 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, बीएससी जीव विज्ञान में 128 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग और बीएससी गणित में 146.20 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग।
जगता तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज- 13 दिसंबर को बीकॉम में 90 या अधिक अंक ओबीसी, सभी छात्राएं एससी-एसटी। एमए हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र एवं भूगोल में प्रवेश 13 दिसंबर से। छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कॉलेज में संपर्क करें।
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज- बीएएलएलबी में प्रवेश से संबंधित पहली मेरिट लिस्ट कॉलेज के नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है। मेरिट लिस्ट में शामिल छात्राएं 15 दिसंबर तक प्रवेश ले सकती हैं।
राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय- बीकॉम, एमए हिंदी, एमए राजनीतिशास्त्र की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं दाखिले के लिए सुबह 10 से अपह्नन तीन बजे तक कॉलेज के कार्यालय से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
श्याम प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय- 13 दिसंबर को बीए में 125 या अधिक अंक सभी वर्ग, बीएससी गणित में 120 या अधिक अंक सभी वर्ग, बीएससी जीव विज्ञान में 115 या अधिक अंक सभी वर्ग, बीकॉम में 123 या अधिक अंक सभी वर्ग।
एडीसी- 13 दिसंबर को कीडंगज परिसर में बीकॉम (केवल छात्र) में 132 या अधिक अंक सभी वर्ग, कश्मीर विस्थापित एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीएससी (छात्र-छात्राएं) में 132 या अधिक अंक सभी वर्ग, 110 या अधिक अंक एससी वर्ग, कश्मीर विस्थापित एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीए (केवल छात्र) 113 या अधिक अंक सभी वर्ग, कश्मीर विस्थापित एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी और जीरो रोड परिसर में बीकॉम (केवल छात्राएं) में 142 या अधिक अंक सभी वर्ग, कश्मीर विस्थापित एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीए (केवल छात्राएं) में 100 या अधिक अंक सभी वर्ग, कश्मीर विस्थापित एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज- 11 दिसंबर को बीएससी बायो में 54 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 60 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, बीएससी गणित में 70 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 50 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग