एसएस खन्ना में बीएड प्रवेश आज से
0 इविवि में आज बीए में लिए जाएंगे प्रवेश
प्रयागराज। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीएड में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट विभाग के नोटिस बोर्ड पर भी लगा दी गई है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. लालिमा सिंह के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में हैं, उन्हें 22 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक प्रवेश लेना है। प्रवेश सुबह 10 से अपराह़न तीन बजे तक होंगे। इसके बाद प्रवेश पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को बीए में दाखिले होंगे। इसके लिए ओबीसी में 148 या अधिक अंक, ईडब्ल्यएस में 136 या अधिक अंक एवं एससी में 126 या अधिक अंक पाने वालों को सुबह नौ बजे प्रवेश भवन बुलाया गया है। इसके साथ ही मेडिकल एवं स्पोर्ट्स बोर्ड से संस्तुत हो चुके क्रमश: दिव्यांग एवं स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है।
00
कॉलेजों में प्रवेश के कटऑफ
स्नातक प्रवेश
एडीसी (कीडगंज परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्र) में 124 या अधिक अंक ओबीसी, 120 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 10 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी दिव्यांग कोटा, कश्मीरी विस्थापित
- बीएससी (छात्र एवं छात्राएं) में 120 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 80 या अधिक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी दिव्यांग कोटा
- बीए (केवल छात्र) में 50 या अधिक अंक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, एससी, एसटी वर्ग
एडीसी (जीरो रोड परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्राएं) सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी वर्ग
- बीए (केवल छात्राएं) में 20 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, 10 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 22 जुलाई को सुबह नौ बजे से)
00
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- बीए में 115 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस
- बीएससी बायो में 96 या अधिक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी
- बीएससी गणित में 108 या अधिक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी
- बीएससी होमसाइंस में प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी
(नोट: सभी प्रवेश 22 जुलाई को सुबह नौ बजे से)
00
श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय
बीए - 70 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बीएससी बायो - 95 या अधिक ओबीसी, 95 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बीएससी गणित - 130 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 40 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बीकॉम - 130 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से)
0000
परास्नातक प्रवेश
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (कीडगंज परिसर)
- प्राचीन इतिहास में 125 या अधिक अनारक्षित
- रक्षा अध्ययन में 120 या अधिक अनारक्षित
- अर्थशास्त्र में 125 या अधिक अनारक्षित
- शिक्षाशास्त्र में 130 या अधिक अनारक्षित
- अंग्रेजी साहित्य में 125 या अधिक अनारक्षित
- भूगोल में 135 या अधिक अनारक्षित
- हिंदी में 100 या अधिक अनारक्षित
- मध्यकालीन इतिहास में 125 या अधिक अनारक्षित
- पेंटिंग में सभी श्रेणी की छात्राएं
- दर्शनशास्त्र में सभी श्रेणी के छात्र-छात्राएं
- राजनीति विज्ञान में 120 या अधिक अनारक्षित
- मनोविज्ञान में सभी श्रेणी की छात्राएं
- संस्कृत में सभी श्रेणी के छात्र-छात्राएं
- उर्दू में सभी श्रेणी की छात्राएं
- एमकॉम में 132 या अधिक अनारक्षित
- गणित में 115 या अधिक अनारक्षित
- भौतिक विज्ञान में 160 या अधिक अनारक्षित
(नोट: सभी प्रवेश 22 जुलाई को सुबह 11 बजे)
00
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- प्राचीन इतिहास में 80 या अधिक अनारक्षित, 70 या अधिक ओबीसी, 50 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी
- शिक्षाशास्त्र में 40 या अधिक अनारक्षित, 20 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी
- समाजशास्त्र में 90 या अधिक अनारक्षित, 80 या अधिक ओबीसी, 70 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- रक्षा अध्ययन में 100 या अधिक आरक्षित, 90 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी वर्ग
- संस्कृत में 30 या अधिक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी वर्ग
- दर्शनशास्त्र में 60 या अधिक अनारक्षित, 30 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी
- आधुनिक इतिहास में 90 या अधिक अनारक्षित, 60 या अधिक ओबीसी, 40 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- अंग्रेजी में 80 या अधिक अनारक्षित, 60 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी वर्ग
- राजनीतिशास्त्र में 110 या अधिक सभी श्रेणी
- अर्थशास्त्र में 100 या अधिक सभी श्रेणी
- हिंदी में 125 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- एमकॉम में 110 या अधिक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी
(नोट: सभी प्रवेश 22 जुलाई कोे))
00
श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय
- हिंदी में 75 या अधिक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी
- राजनीति विज्ञान में 80 या अधिक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी
- प्राचीन इतिहास में 80 या अधिक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी
- भूगोल में 80 या अधिक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी
- रक्षा अध्ययन में 80 या अधिक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी
- एमकॉम में 140 या अधिक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी
- रसायन विज्ञान में 125 या अधिक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी
- प्राणि विज्ञान में 140 या अधिक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी
(नोट: सभी प्रवेश 22 जुलाई को सुबह 11 बजे)
000
कैंपस
- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एलएलएम द्वितीय वर्ष एवं एलएलबी तृतीय वर्ष सत्र 2019-20 के छात्रों का प्रवेश 22 जुलाई से शुरू होगा। सभी छात्र आवश्यक प्रपत्रों के साथ कॉलेज में उपस्थित हों।