फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scholarship: छात्रवृत्ति परीक्षा के प्रवेश कल से हो जाएंगे अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति परीक्षा के प्रवेश कल से हो जाएंगे अपलोड
विज्ञापन

प्रयागराज। सूबे के राजकीय, सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए होनी वाली राष्ट्रीय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 24 को होगी। यह परीक्षा सूबे के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। इस छात्रवृत्ति में यूपी का 15143 अभ्यर्थियों का कोटा निर्धारित है। परीक्षा में लगभग 38 हजार बच्चों ने आवेदन किया है। बुधवार को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के मुताबिक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति लाना अनिवार्य रहेगा। इसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें