फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चौक में आग लगने की घटना के बाद जागा प्रशासन, सुरक्षा मानकों की बाबत मांगी रिपोर्ट

Mon, 03 Apr 2023 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चौक में आग लगने की घटना के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हुआ है। डीएम ने सोमवार को समीक्षा बैठक में सभी बड़े भवनों में सुरक्षा मानकों की बाबत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने शार्ट सर्किट से लगने वाली हर घटना की तहसीलवार ऑडिट रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : चौक के नेहरू कांप्लेक्स में आग लगने के बाद तबाह हुआ मार्केट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौक में आग लगने की घटना के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हुआ है। डीएम ने सोमवार को समीक्षा बैठक में सभी बड़े भवनों में सुरक्षा मानकों की बाबत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने शार्ट सर्किट से लगने वाली हर घटना की तहसीलवार ऑडिट रिपोर्ट भी मांगी है।

डीएम ने शॉपिंग कॉम्पलेक्स, बहुमंजिली इमारतों, अस्पताल, होटल, सिनेमा हाल, स्कूल, कोचिंग आदि में आग से बचाव के लिए किए गए इंतजामों एवं खामियों की बाबत रिपोर्ट मांगी है। सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने जर्जर तारों, ओवरलाेडिंग वाले ट्रांसफार्मर, बिजली चोरी समेत अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी मांगी एवं आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने गर्मी के दिनों में शार्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं बढ़ने की आशंका जताते हुए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। ताकि, इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। डीएम ने छूटे हुए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि में विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश दिए।

बारा, कोरांव, मेजा में 10 से पांच बजे के बीच नहीं होगी विद्युत आपूर्ति

बारा, कोरांव एवं मेजा तहसील में दिन में 10 से पांच बजे के बीच विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। गर्मी के दिनों में आग लगने की घटना को लेकर ये तहसील अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं। इसलिए डीएम ने तय अवधि में विद्युत कटौती का आदेश दिया ह। ताकि, खेतों एवं अन्य स्थानों पर शार्ट सर्किट की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें