फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, तटवर्ती गांवों में लिया जायजा

Fri, 04 Sep 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन -कटका मेड़रा में ग्रामीणों से बाढ़ की जानकारी लेती नायक तहसीलदार संध्या गोस्वामी।
विज्ञापन
टोंस और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से तहसील प्रशासन सतर्क है। बृहस्पतिवार को एसडीएम संदीप तिवारी और नायब तहसीलदार संध्या गोस्वामी ने तटवर्ती गांवों का दौरा किया। उन्होंने कटका मेड़रा, महेवा, ढोलीपुर गांवों का जायजा लिया। नदी के जलस्तर और गांवों में जलभराव की जानकारी ली गई। राजस्व कर्मियों को बाढ़ राहत शिविर तैयार रखने को कहा। आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में रात में भी राजस्व कर्मचारी तैनात रहेंगे। जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों के लिए बिजली, पेयजल और भोजन की व्यवस्था होगी। प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें