फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शृंग्वेरपुर में उघड़ती लाशों को ढकने में जुटा हुआ है प्रशासन 

Mon, 24 May 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • गंगा तट पर खुले मिले पांच शव, मचा हड़कंप
  • भैरव घाट,गऊघाट पर रोजाना दफनाए जा रहे दर्जनों शव
विज्ञापन
dead body - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शृंग्वेरपुर में शवों के दफनाने का सिलसिला तो थम गया मगर प्रशासन को गंगा तट पर पूर्व में दफन की गयी लेकिन और अब उघड़ती लाशों को ढकने में पसीना बहाना पड़ रहा है। रविवार को सूचना मिली की शृंग्वेरपुर में गंगा तट पर पांच शव दिखायी दे रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर हल्का लेखपाल अनिल पटेल और ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येंद्र सिंह से लेकर प्रशासन के अन्य अधिकारियों तक के हाथ-पांव फूल गए। लेकिन, जल्द ही मामला संभालते हुए एसडीएम सोरांव अनिल चतुर्वेदी ने लेखपाल को सफाईकर्मियों एवं जेसीबी के सहयोग से खुले शवों को तत्काल ढकने के निर्देश दिए। चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह ने जेसीबी बुलाई और शवों को ढकने का काम पूरा किया गया। तब जाकर संबंधित कर्मियों ने राहत की सांस ली।

दूसरी ओर शृंग्वेरपुर गंगा घाट पर शवों के दफनाए जाने पर प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पड़ोस के भैरव घाट एवं गऊघाट में शवों के दफनाए जाने का सिलसिला बढ़ गया है। भैरव घाट पर रोजाना तकरीबन दर्जन भर शव दफनाए जा रहे हैं। यही हाल गऊघाट का भी है। यहां भी रोजाना करीब पांच-छह शवों के आने का औसत है। ऐसे में अब समस्या यह है कि शृंग्वेरपुर में भले ही शव दफनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया परंतु गंगा के आसपास तो अब भी शवों के दफन किए जाने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें