एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने मंगलवार को मेजा विधानसभा के कई बूथों पर बीएलओ से एसआईआर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय खानपुर और लाला राम लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज के बूथ पर पहुंचकर बीएलओ से बातचीत की। लाला रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा के बूथ संख्या 15, 16 व 17 के बीएलओ से एसआईआर के प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बूथ लेवल अफसरों से कहा कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को फार्म-6 भराकर उन्हें मतदाता बनाया जाए। एक भी युवक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। एडीएम प्रशासन के साथ मेजा के एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव मौजूद रहे। उधर, एडीएम प्रशासन ने मेजा ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। मौके पर खंड विकास अधिकारी अमित सिंह आदि रहे।